फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees gathered for Jalabhishek in Shiva temples

Sambhal News: शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for Jalabhishek in Shiva temples
संभल। सावन महीने के दूसरे सोमवार को भक्त भगवान शिव की भक्ति में रमे नजर आए। शिवालयों में पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा अर्चना करके बम-बम भोले के जयकारे लगाए तो माहौल भक्तिमय बन गया। वहीं कांवड़ियों ने ब्रजघाट और हरिद्वार से लाए गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर मनौती मांगी। इस बीच सुरक्षा और निगरानी के प्रबंध रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह चार बजे से ही भक्तों ने शिव मंदिरों का रुख कर लिया। संभल के सूर्यकुंड मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक और विधिविधान से पूजा अर्चना की। यहां जलाभिषेक का सिलसिला घंटों तक चला। इसी तरह बहजोई मार्ग पर स्थित सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में सुबह पांच बजे से ही पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। दिन निकलते ही महिला और पुरुष भक्तों की कतारें लग गईं। किशोर और बच्चे भी जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बम-बम भोले के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। यहां भगवान शिव के भजन भी गूंज रहे थे।
विज्ञापन

असमोली क्षेत्र के झारखंडी महादेव मंदिर पर भी जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इसी तरह गांव फत्तेहपुर भाऊ स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में भक्तों जलाभिषेक किया। इस बीच ब्रजघाट और हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़िये भी शिवालयों का रुख करते रहे। कांवड़ियों ने भगवान शिव का गंगाजल अर्पित किए। कुछ कांवड़ियों का कहना रहा कि शिवतेरस पर जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed