{"_id":"6760862b28aef92c50002da0","slug":"devotees-flocked-to-the-temple-which-opened-after-46-years-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117437-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 46 साल बाद खुले मंदिर में श्रद्धालुओं को लगा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 46 साल बाद खुले मंदिर में श्रद्धालुओं को लगा तांता
Tue, 17 Dec 2024 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
संभल। नगर के खग्गू सराय में 46 साल बाद शिव मंदिर के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालु दर्शन के लिए सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। महिलाओं ने भजन कीर्तन कर माहौल भक्तिमय बनाया। कीर्तन में अलग-अलग इलाके की महिलाएं शामिल हुईं।
प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन के लिए शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी पहुंच रहे हैं। सोमवार को दिनभर लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। आचार्य वैभव कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सुबह से शाम तक 500 से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं। बताया कि सुबह 6:30 बजे से मंदिर के दर्शन शुरू हुए थे। इसके बाद दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। मालूम हो यह शिव मंदिर 46 वर्ष बाद खुला है। 1978 में दंगा हो गया था। जिसके बाद हिंदू परिवारों ने पलायन कर दिया था। इसके बाद से ही मंदिर में ताला लग गया था। अब पुलिस प्रशासन के सहयोग से ताला खुला है। इस सूचना के बाद शहर के साथ ग्रामीण इलाके के लोग भी पूजा व दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। एहतियाती तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
सुबह-शाम की हो रही आरती
शिवमंदिर पर सोमवार की सुबह और शाम में आरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के लिए पहुंचे। मंदिर के आचार्य वैभव कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सुबह में 300 से ज्यादा श्रद्धालु आरती में शामिल हुए थे। इसी संख्या के बराबर शाम के समय श्रद्धालु शामिल हुए। स्थान कम पड़ रहा है लेकिन श्रद्धालुओं में प्रसन्नता का भाव है। इसलिए वह दर्शन और पूजन के साथ आरती में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं।