{"_id":"6317a9b49641ae5dd725ee97","slug":"devotees-became-emotional-after-seeing-the-staging-of-bhakta-prahlad-s-leela-chandausi-news-mbd440251748","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्त प्रहलाद की लीला का मंचन देख श्रद्धालु हुए भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्त प्रहलाद की लीला का मंचन देख श्रद्धालु हुए भाव विभोर
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी मेले के गजानन हॉल में आयोजित रासलीला में मंगलवार को कलाकारों ने भक्त प्रहलाद लीला का मंचन किया। रासलीला देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
गणेश मंदिर के सामने गजानन हॉल में मथुरा की श्री आदर्श करुणामयी बालकृष्ण कला मंडल के कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को कलाकारों ने भक्त प्रहलाद की लीला का मंचन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रासलीला के प्रथम दृश्य में दिखाया गया कि हिरण्यकश्यप का भाई हिरणाक्ष पृथ्वी को उठाकर पाताल में ले जाकर छिपा देता है। तब विष्णु भगवान बाराहा का अवतार लेकर हिरणाक्ष का वध कर देते हैं और पृथ्वी को ले आते हैं। इसके बाद दूसरे मंच पर मुस्तान नगरी का राजा हिरण्यकश्यप अपने राजमहल के दरबार में बैठा होता है। राजा अपने पुत्र प्रहलाद के भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्याकुल है और अपने मंत्रियों के साथ पुत्र को मारने की योजना बनाता है। राजा हिरण्यकश्यप अपनी बहन होलिका के आज्ञा देता है कि वह प्रहलाद को लेकर होली में बैठ जाए। ऐसा करने पर होलिका जल जाती है और प्रहलाद बच जाते हैं। तीसरे दृश्य में दिखाया गया कि हिरण्यकश्यप अपनी सभा में प्रहलाद से अपने भगवान को बुलाने को कहता हैं, तभी प्रहलाद कहते हैं कि भगवान कण-कण में हैं। तभी महल के थमले को तोड़ भगवान नरसिंह निकलते हैं और हिरण्यकश्यप का वध कर देते हैं। रासलीला में राहुल ने प्रहलाद, प्रेम उपाध्याय ने हिरण्यकश्यप, उमेश चंद्र ने होलिका, आकाश शर्मा ने कयाधु, विकास दुबे ने बाराहा, ओम प्रकाश ने हिरणाक्ष ने निभाई।