फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Development works worth Rs 260 crore stamped on the last day of the financial year

Sambhal News: वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन 260 करोड़ के विकास कार्याें पर लगी मोहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Development works worth Rs 260 crore stamped on the last day of the financial year
चंदौसी (संभल)। जिला योजना समिति की बहजोई कलक्ट्रेट सभागार में जिला प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिला योजना 2022-23 के 260.87 करोड़ रुपये के प्रस्तावित कार्य स्वीकृत हुए। प्रभारी मंत्री ने विभागवार समीक्षा की। सड़कों की स्थिति,परिषदीय स्कूलों में शिक्षक उपस्थिति, धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित कराने पर प्रभारी मंत्री का जोर रहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कार्यो को पूरा कराएं।
विज्ञापन

जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभागवार प्रस्ताविक कार्याें पर चर्चा की। उन्होंने पशुपालन विभाग व प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येेेक ग्राम पंचायत स्तर पर गोशाला विकसित कराई जाए। छुट्टा पशुओं को उनमें संरक्षित किया जाए। सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराकर उसमें चारे की व्यवस्था हो। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से भूसादान लें और उनके संरक्षण की व्यवस्था करें। कृषि विभाग किसानों को मोटे अनाज उत्पादित करने व कम सिंचाई वाली फसलों को बुआई के लिए प्रेरित करें। सहकारिता विभाग जर्जर गोदामों को गिरवाएं अथवा उनकी मरम्मत कराएं। वन विभाग पौधों के संरक्षण की व्यवस्था करें। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग, वन विभाग, पीडब्ल्यूडी की सड़कों, गड्ढ़ों, स्वास्थ्य विभाग में मरीजों को दवाई उपलब्ध होने, ग्रामीण आवास, नगरीय पेयजल व्यवस्था पर चर्चा की। जलनिगम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पेयजल में सुधार, खोदी गई सड़कों को जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, राज्यसभा सपा सांसद जावेद अली खां, संभल विधायक इकबाल महमूद, असमोली विधायक पिंकी यादव, गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी यादव, बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम, डीएम मनीष बंसल, एसपी चक्रेश मिश्र, सीडीओ कमलेश सचान व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एमएलसी हरिसिंह ढिल्लो ने दो साल पहले दिए स्ट्रीट लाइट के प्रस्ताव, नहीं लगी आज तक
चंदौसी। जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री के सामने एमएलसी हरिसिंह ढिल्लो ने यूपीनेडा अधिकारी पर आरोप लगाया कि 23 दिसंबर 2021 को 55 व वर्ष 2022 में अन्य स्ट्रीट लाइट के प्रस्ताव दिए थे, पर अभी तक नहीं लगी। इस पर प्रभारी मंत्री ने यूपीनेडा अधिकारी को सख्त हिदायत दी, कि जल्द ही लाइट लगवाए और बहाने बाजी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम साहब, भूसा ही नहीं, जमीन कब्जामुक्त कराओ
चंदौसी। छुट्टा पशुओं के लिए भूसा बैंक की व्यवस्था पर डीएम ने कहा कि गंगा किनारे की जमीन पर कुछ लोगों का कब्जा हैं। उन लोग को निर्देश दिए गए है कि वह सारा भूसा गोशाला के लिए दें, उनमें से गेहूूूं नहीं लिया जाएगा। इस बात पर तुरंत प्रभारी मंत्री बोले, डीएम साहब भूसा नहीं, उन लोगों से जमीन कब्जामुक्त कराओ और उस पर चारे की व्यवस्था कराओं। डीएम ने बताया कि प्रशासन 450 हेक्टेअर जमीन को कब्जामुक्त करा चुका है, उसमें से 24 हेक्टेअर में चारे के लिए नेपियर घास की बुआई की जा रही है। इस बात पर विधायक इकबाल महमूद ने भूसे के लिए किसानों को प्रताड़ित न करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed