{"_id":"6a5e8651b6d3accdb9053d87","slug":"details-of-school-vehicles-will-now-have-to-be-registered-on-the-portal-sambhal-news-c-204-1-chn1001-131119-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्कूली वाहनों की अब पोर्टल पर दर्ज करनी होगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्कूली वाहनों की अब पोर्टल पर दर्ज करनी होगी जानकारी
विज्ञापन
चंदौसी। स्कूली वाहनों की निगरानी अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी। परिवहन विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत प्रत्येक स्कूल संचालकों को अपने विद्यालय के वाहन का विवरण पोर्टल पर दर्ज करना। ऑनलाइन शपथपत्र भरना भी अनिवार्य होगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रत्येक स्कूल संचालक को वाहन का पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, चालक से संबंधित जानकारी, सीसीटीवी सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का विवरण दर्ज करना होगा। विभाग की ओर से पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं का मिलान वाहनों की जांच के दौरान किया जाएगा। यदि किसी वाहन का विवरण पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी से अलग मिला या आवश्यक जानकारी अपलोड नहीं की गई, तो ऐसे वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि नई व्यवस्था का उद्देश्य स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इसमें अब तक 95 स्कूल संचालकों ने स्कूली वाहनों की अब पोर्टल जानकारी अपलोड की जा चुकी है। अन्य स्कूलों से ही जानकारी अपलोड कराई जा रही है।