{"_id":"60b9c4408ebc3ebb272b3068","slug":"deputy-director-of-agriculture-car-overturned-due-to-tire-puncture-bike-rider-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: टायर पंचर होने से अनियंत्रित होकर कृषि उपनिदेशक की गाड़ी पलटी, चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: टायर पंचर होने से अनियंत्रित होकर कृषि उपनिदेशक की गाड़ी पलटी, चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल
Fri, 04 Jun 2021 11:42 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:42 AM IST
सार
हादसे में बाइक सवार चंदौसी के मोहल्ला सुभाष रोड निवासी कौशल त्रिवेदी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
संभल: टायर पंचर होने से अनियंत्रित होकर गाड़ी पलटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे संभल जनपद के कृषि उपनिदेशक हीरा सिंह जीना हल्द्वानी से चंदौसी आ रहे थे। मुरादाबाद आगरा हाईवे पर थाना बनिया ठेर में गांव अकरौली के पास उनकी चलती गाड़ी का टायर पंचर हो गया। अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी एक बाइक रौंदते हुए सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार चंदौसी के मोहल्ला सुभाष रोड निवासी कौशल त्रिवेदी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कृषि उपनिदेशक हीरा सिंह जीना को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन