फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dense fog created problems... vehicles stopped at many places.

Sambhal News: घना कोहरा बना मुसीबत... जगह-जगह खड़े हो गए वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dense fog created problems... vehicles stopped at many places.
संवाद न्यूज एजेंसी संभल/ चंदौसी। लगातार घना कोहरा छाए रहने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। शनिवार की सुबह में घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य जैसी रही। बड़े वाहन जगह-जगह खड़े दिखाई दिए। शुक्रवार की रात भी घने कोहरे के चलते 5 से 10 मीटर का भी देखना मुश्किल हुआ। जो वाहन आगे बढ़े भी, उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़े के अनुसार शनिवार को संभल का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 21 दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले 1 डिग्री तापमान ज्यादा दर्ज हुआ। हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज होने का अनुमान है। कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलने का भी अनुमान है।
विज्ञापन

वहीं चंदौसी में घने कोहरे के साथ शीतलहर के चलने से गलन भरी ठंड लगातार परवान चढ़ रही है। शनिवार को भी सुबह से दोपहर दो बजे तक कोहरा छाया रहा और शीतलहर चलती रहीं। जिससे दोपहर में निकली हल्की धूप भी बेअसर रही। सुबह के समय हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। घने कोहरे में दृश्यता शून्य जैसी रही। चंदौसी में शुक्रवार की रात आठ बजे से ही फिजा में कोहरा घिरना शुरू हो गया था, जो देर रात बारह बजे गली मोहल्लों में भी छा गया। शनिवार की सुबह जब लोग उठ कर घर से बाहर आए तो घर के दरवाजे पर भी कोहरा छाया था। ठंडी हवाएं चल रही थीं। जिससे मौसम में ठंड और भी बढ़ गई। लोग सुबह के बाजार के जरूरी कामकाज निपटाने के लिए पूरी तरह से गरम कपड़ों में घर से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर आलम ये था कि वाहन घने कोहरे की वजह से लाइट जला कर रेंग-रेंग कर ही चल सके। दोपहर दो बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद धूप भी निकली जो बेअसर रही। दिन ढलते ही शहर के मुख्य मार्गों पर कोहरा छा गया। मौसम में गलन हो गई, जिससे बाजारों में लोगों की चहल पहल कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed