फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dengeu ashankit ki maut

जुनावई में डेंगू आशंकित की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 25 Sep 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 25 Sep 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
गुन्नौर क्षेत्र के गांव देवर कंचन में सप्ताहभर पहले रामप्रकाश (35) को बुखार आया। जिसे बबराला के निजी चिकित्सालय में दिखाया गया लेकिन सुधार नहीं हुआ। चिकित्सक ने उनकी प्लेटलेट्स को चेक कराया तो 30 हजार बताई गई। रामप्रकाश के चाचा जय प्रकाश ने बताया प्लेट्लेट्स कम आने पर चिकित्सक ने उन्हें डेंगू का होना बताया है। गांव के ही मनोज कुमार उपाध्याय (22) के पिता कर्रू शर्मा ने बताया आज से दस दिन पहले बुखार आने पर बबराला चिकित्सक को दिखाया गया। 
विज्ञापन



बाद में उसेे बहजोई में निजी हास्पिटल में ले गए तो वहां उसे डेंगू की आशंका व्यक्त की गई। मुरादाबाद में भर्ती कराया तो उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। इसके अलावा गांव के ही अमर सिंह पाल की पत्नी अनीता (32) वर्ष की बीती रात्रि को मौत हो गई। उनके पति ने बताया बुद्धवार से अनीता को तेज बुखार आने पर निजी चिकित्सकों को दिखाया, बाद में चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्लेटलेट्स तीस हजार रह गई, जो उसे डेंगू आशंकित करार दे दिया। यहां से मुरादाबाद और वहां से उसे दिल्ली ले जाया गया लेकिन शुक्रवार की रात्रि उसकी मौत हो गई। मृतका का आठ वर्षीय बेटा कौशल कुमार बुखार की चपेट में हैं, जिसे अलीगढ़ इलाज के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


असमोली (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र में बुखार से पीड़ित महिला की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीमारदारों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।बिलालपत निवासी इमदाद की पत्नी मुन्नी (50 वर्ष) को पांच दिन से बुखार आ रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत में सुधार न होने पर महिला को परिजन शुक्रवार की देर रात असमोली स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। डाक्टर ने हालत ठीक न होने की वजह से महिला को भर्ती करने से इनकार किया लेकिन परिजनों ने महिला के गरीब होने का हवाला देकर कहा-डाक्टर से महिला को भर्ती करने के लिए कहा।

डाक्टर ने परिजनों की बात मान ली और जैसे ही उपचार शुरू किया उसके कुछ ही देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगा दिया। डाक्टर ने जब स्थिति स्पष्ट की तो परिजन महिला का शव लेकर चले गए। थानाध्यक्ष योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।


सीएचसी जुनावई के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.मनोज कुमार ने बताया कि,प्लेटलेट्स कम होने के मतलब डेंगू होना नहीं होता है, बुखार व अन्य कई प्रकार के रोगों में प्लेटलेट्स कम हो जाती है, अभी तक क्षेत्र में कोई डेंगू रोगी होने की सूचना नहीं है।     

संभल। बुखार पीड़ितों के लिए प्रत्येक सीएचसी स्तर पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस डेस्क पर कोई भी पीड़ित जानकारी और मदद के लिए फोन कर सकता है। संभल सीएचसी में दो डाक्टरों और एक फार्मासिस्ट के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा.जुहेब करीम ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने हेल्प डेस्क का गठन किया है। प्रत्येक  सीएसची ने दो डाक्टरों और एक फार्मासिस्ट का मोबाइल नंबर जारी किया है। इन तीनों नंबरों पर पब्लिक के लोग फोन कर सकते हैं।


यदि कोई अधिक बीमार है  तो उसे तत्काल अस्पताल लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संभल सीएचसी क्षेत्र के लोग उनके नंबर-75001-21786 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा सुनील त्यागी 97196-86131 के मोबाइल नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed