फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand to withdraw the report filed against the state president

Sambhal News: कांग्रेसियों ने उठाई प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw the report filed against the state president
संभल। वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें मुकदमा खारिज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार सुबह एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विकास चंद्र को सौंपा। इसमें कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध वाराणसी महानगर के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष ने धरना प्रदर्शन किया था लेकिन प्रदेश की सरकार ने इशारा करके दमनकारी नीति के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं 10 अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ सिगरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। यह कदम देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत अपने अधिकार और जनता के हित में आवाज उठाने वालों के साहस को तोड़ने के दुस्साहस का भी प्रतीक है।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की, शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम, मौअज्जम हुसैन, कोस्तुभ रस्तोगी, सत्येंद्र एडवोकेट, अंजार मंसूरी, अंसार अब्बासी, अमित कुमार उठावल, सलमान तुर्की, शफी सैफी, डा. मरगूब, अताउल हसन, नफीस अहमद, अंसार तुर्की आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed