फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand to stop the process of changing the meters of farmers

Sambhal News: किसानों के मीटर बदलने की प्रक्रिया पर रोक की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop the process of changing the meters of farmers
संभल। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जिसमें स्मार्ट मीटर योजना को लेकर मीटर बदलने की प्रक्रिया को रोकने की मांग उठाई। कहा कि किसान सादा मीटर से संतुष्ट हैं। इसलिए किसानों के यहां स्मार्ट मीटर न लगवाए जाएं।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह को सौंपे ज्ञापन में मीटर को लेकर मांग रखी। कहा कि खाद के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के द्वारा किसानों को खाद के साथ अन्य सामग्री दी जा रही है। इससे किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। अन्य सामग्री दिए जाने पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को बंदरों और आवारा कुत्तों को पकड़वाने के आदेश दिए जाने, गोशालाओं में गोवंश पशुओं के लिए चारे और इलाज की समुचित व्यवस्था कराने, वीबी-जी राम जी कानून में एनएमएमएस एप के माध्यम से महिलाओं के स्थान पर पुरुषों के फर्जी फोटो खींचकर फर्जीवाड़े पर रोक लगाने, महिला मेट का उत्पीड़न बंद किए जाने, संभल, असमोली और पवांसा ब्लॉक में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि निजी नलकूपों से सामान चोरी के मामलों में पुलिस उदासीनता दिखाकर कार्रवाई नहीं कर रही, यह बंद होना चाहिए। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष चौधरी महिदेव सिंह, मनोज चौधरी, सोनू चौधरी, गायत्री यादव, नवाब सिंह, वीरपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed