फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand to build overbridge in jam stricken Babrala

Sambhal News: जाम से त्रस्त बबराला में उठी ओवरब्रिज बनाने की मांग

Wed, 08 Nov 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 08 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Demand to build overbridge in jam stricken Babrala
बबराला (संभल)। बबराला में अनूपशहर रोड पर फाटक पर मंगलवार को जाम लग गई। जाम के बीच फंसी एंबुलेंस सायरन बजाती रही, पर निकलने के लिए जगह नहीं मिली। जाम लगने के बाद एक घंटा सामान्य स्थिति होने में लग गया। हर साप्ताहिक बाजार व अन्य दिनों में जाम लगना आम बात हो गई। स्थानीय लोग कई बार मांग कर चुके हैं कि यहां पर ओवरब्रिज बनाया जाए। पर जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़-बबराला रेल लाइन पर ट्रेनों का अधिक दबाव रहता है। इस कारण बबराला रेलवे फाटक दिनभर में कई बार बंद रहता है। इससे बबराला-अनूपशहर मार्ग पर फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। फाटक खुलते ही वाहन रेल पटरियों पर पहुंच जाते है और जाम की स्थिति बन जाती है। मंगलवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे ट्रेन आने पर रेलवे फाटक बंद था। फाटक से लगभग आधा किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। फाटक खुला तो दोनों तरफ वाहनों की आवागमन शुरू हो गया। जिससे सड़क के बीच वाहन बुरी तरह फंस गए। इनके बीच मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। यातायात सामान्य होने में करीब एक घंटा लगा। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। बबराला रेलवे फाटक पार करके अनूपशहर बुलंदशहर होते हुए दिल्ली जाने के लिए सीधा रोड है। इसी मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप मंगलवार और शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार भी लगती है। ऐसे में हालात और भी खराब हो जाते हैं। नगर के लोगों ने ओवरब्रिज की मांग की है।
विज्ञापन


--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने कई बार शासन को ओवर ब्रिज की मांग करते हुए पत्र लिखा है। अभी तक शासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। आमजन के राहत के लिए ओवरब्रिज का निर्माण शासन को कराना चाहिए। -अमित यादव
--------------------------------

नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे फाटक से गुजरने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। जाम की वजह से यहां की दुकानों पर ग्राहकों ने आना छोड़ दिया है। इससे उनको नुकसान पहुंच रहा है। -मनोज कुमार
------------------------------
बबराला से अनूपशहर, बुलंदशहर व दिल्ली जाने के लिए यही मार्ग है। दिनभर में हजारों की संख्या में वाहन इधर से गुजरते हैं। बार-बार जाम लगने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज की यहां बहुत जरूरत है। -श्याम सुंदर
--------------------------------
दिनभर में कई बार फाटक बंद होता है। जिस कारण फाटक के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। जल्दबाजी में चालक वाहनों को फंसा देते हैं। जिससे कारण जाम लगता है। घंटों तक वाहन फंसे रहते हैं। पुलिस प्रशासन को यहां ध्यान नहीं चाहिए। -रिंकू यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed