{"_id":"67bb69a59538f52f6c079146","slug":"demand-to-arrest-principal-and-professor-accused-of-sexual-harassment-sambhal-news-c-204-1-chn1002-117883-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: यौन उत्पीड़न के आरोपी प्राचार्य और प्रोफेसर को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: यौन उत्पीड़न के आरोपी प्राचार्य और प्रोफेसर को गिरफ्तार करने की मांग
Mon, 24 Feb 2025 12:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। महिला प्रोफेसर के शारीरिक उत्पीड़न के आरोपी प्राचार्य और प्रोफेसर की गिरफ्तारी न होने पर दलित समाज के लोगों ने रोष व्यक्त किया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। इस संबंध में समाज के लोगों ने सीओ को शिकायतीपत्र दिया।
चंदौसी के कंपनी बाग में संगठन की बैठक हुई। जिसमें डिग्री कॉलेज की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को न्याय दिलाने की मांग उठाई। कहा कि प्राचार्य और एक प्रोफेसर ने दलित महिला असिस्टेंट प्रोफेसर का शारीरिक उत्पीड़न किया। दोनों के खिलाफ चंदौसी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। दोनों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। अपनी मांग का पत्र सीओ को सौंपा। इस दौरान भावना सागर, नरेश भारती, अशोक कुमार मौर्य, नेकराम शास्त्री, नवीन सागर, गजराम, मौर्य, रामनिवास, सुरेश पाल सिंह, सूर्यजीत सिंह, प्रवीण कुमार बंटी आदि रहे।