फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand for starting the work of PAC center soon

पीएसी सेंटर का कार्य जल्द शुरू कराए जाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for starting the work of PAC center soon
जिले में पीएसी की स्थापना के लिए विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल मुरादाबाद में डीआईजी से मिला। साथ ही ज्ञापन सौंपकर जल्द ही पीएसी सेंटर की स्थापना कराए जाने की मांग की है। रविवार को विहिप के विभाग प्रचार प्रमुख अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में सुभाष चंद्र शर्मा व वैभव गुप्ता ने प्रतिनिधि मंडल के रूप में डीआईजी शलभ माथुर से वार्ता की। जिले में पीएसी सेंटर स्थापना के लिए ज्ञापन सौंपकर पीएसी को संभल नगर के नजदीक स्थापित किए जाने की मांग की। डीआईजी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि संभल नगर क्षेत्र में हयातनगर के निकट पीएसी की 24वीं वाहिनी का सेंटर स्थापित होने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी द्वारा प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बताया कि पीएसी सेंटर निर्माण के लिए लखनऊ में भी निर्णय हो चुका है। जल्द ही जिले में पीएसी सेंटर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed