{"_id":"689a57f20709b3575107399f","slug":"demand-for-investigation-into-the-construction-of-satsang-bhawan-on-the-fair-ground-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-125789-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मेले की जमीन पर सत्संग भवन निर्माण की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मेले की जमीन पर सत्संग भवन निर्माण की जांच की मांग
Tue, 12 Aug 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। मेले की जमीन पर सत्संग भवन का निर्माण कराए जाने के विरोध में पालिका के खिलाफ ट्रस्ट के पदाधिकारियों का धरना 48 वें दिन भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने सत्संग भवन के निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
सोमवार को मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए मंदिर व मेला ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना था कि पालिका की ओर से मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर परिसर में सुंदरीकरण कराने के नाम पर वंदन योजना के तहत टेंडर जारी किया था। बावजूद इसके बाद में पालिका ने मंदिर के सुंदरीकरण के टेंडर की धनराशि से मेला की जमीन पर सत्संग भवन का निर्माण कराना शुरू कर दिया। यह नियम विरुद्ध है। इसको लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विरोध किया, तो सत्संग भवन का निर्माण कार्य रोक दिया गया। अब बीते कई दिनों से सत्संग भवन का निर्माण कार्य तो बंद है, लेकिन पूरे मामले की हकीकत जानने के लिए किसी भी स्तर से जांच नहीं कराई गई है।
पदाधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले में पहले तो वंदन योजना का टेंडर निरस्त किया जाए। इसके बाद मेला की जमीन पर बनवाए जा रहे सत्संग भवन को हटाया जाए। इस बीच अध्यक्ष अरुण गोस्वामी समेत हिमांशु वाष्र्णेय समेत मनोज कुमार, संजीव कुमार, राजेश कुमार व ओम प्रकाश आदि रहे।