{"_id":"6446dac146f2b2543000ae55","slug":"deepak-was-killed-by-elder-brother-along-with-brother-in-law-in-the-greed-of-land-sambhal-news-c-15-1-125470-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जमीन के लालच में बहनोई के साथ मिलकर बड़े भाई ने की थी दीपक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जमीन के लालच में बहनोई के साथ मिलकर बड़े भाई ने की थी दीपक की हत्या
विज्ञापन
रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव डूप्पटा कला के जंगल मे मिले शव की घटना का रजपुरा पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया है। 17 मार्च को शव की पहचान बहजोई थाना क्षेत्र के गांव खजरा खाकम निवासी दीपक कुमार पुत्र रामकिशोर के रूप में हुई थी।
22 मार्च को रजपुरा पुलिस ने मृतक के पिता रामकिशोर की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार की रात आठ बजे के करीब रजपुरा पुलिस यारा फर्टिलाइजर के नजदीक नूरपुर तिराहे से हत्या में शामिल मृतक के बड़े भाई झम्मन और उनके बहनोई मुकेश चंद निवासी भोना नगला थाना जुनवाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी झम्मन ने बताया दीपक का चाल चलन ठीक नही था। वह गलत संगत में पड़ गया था इससे समाज में बेइज्जती होती थी। मृतक दीपक के बहनोई मुकेशचंद में भी विवाद रहता था।
बताया कि चाल चलन से परेशान थे और पैतृक संपत्ति का भी लालच था। इसलिए साजिश रचकर बाइक से रजपुरा थाना क्षेत्र के जंगल में ले गए। वहां रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। शव वहीं छोड़ कर आ गए थे। रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि हत्या पैतृक संपत्ति के लालच में हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया है।