फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   decision of yogi cabinet

15 हजार सीमांत किसानों के चेहरे पर योगी लाए मुस्कान

Wed, 05 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 05 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
decision of yogi cabinet
सीएम योगी आदित्यनाथ
प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में अपने वादे के मुताबिक किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज की माफी का एलान कर दिया है। इसके तहत किसानों का एक लाख रुपये तक का ऋण माफ होगा। सरकार के इस फैसले पर कुछ किसानों ने संतोष जताया है तो कई किसानों और किसान प्रतिनिधियों ने इसे किसानों के साथ धोखा बताया है।
विज्ञापन


उपनिबंधक (सहकारी समितियां) योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संभल जिले में सवा छह बीघा का एक एकड़ माना जाता है। एक से ढाई एकड़ जमीन वाले किसानों को सीमांत और 2.5 एकड़ से पांच एकड़ जमीन वाले किसानों को लघु सीमांत किसान की श्रेणी में रखा जाता है। इस तरह जिले में करीब 15 हजार सीमांत किसान है।
विज्ञापन


जिन पर करीब 80 करोड़ रुपये तक का ऋण बकाया है। हालांकि अभी शासनादेश नहीं मिला है, जिसके कारण अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। जब सरकुलर आएगा, तभी कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। इधर एक लाख रुपये तक की कर्ज माफी विपक्षियों के गले नहीं उतर रही हैं, कुछ किसान संगठन भी इसे छलावा बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी योजनाएं समाजवादी पार्टी की है। समाजवादी पार्टी इन योजनाओं का लाभ पहले भी किसानों को दे चुकी है और लेकिन केंद्र भाजपा की सरकार होने के बाद समाजवादी पार्टी का सहयोग नहीं किया।  फिरोज खां, जिलाध्यक्ष 

भाजपा ने संकल्प पत्र में जो वादा किया था। उसके तहत योगी सरकार ने एक लाख रुपये तक का किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। 2 करोड़ 15 लाख किसानों को फायदा पहुंचेगा। भाजपा ही गरीब, मजूदर और किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी है।  राजेश सिंघल, जिलाध्यक्ष भाजपा। 

चुनाव से पहले भाजपा ने किसानों के कर्ज माफ करने की बात कही थी। लेकिन मात्र एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर किसानों को  लॉलीपा दिया है। यह किसानों के साथ अन्याय हुआ है। सरकार अपने वायदे को पूरा नहीं कर सकी। धर्मेन्द्र कुमार जिलाध्यक्ष  बसपा 


भाजपा की प्रदेश सरकार ने जो कर्ज माफ किया, आधा अधूरा किया है, किसानों का पूरा कर्ज ही माफ किया जाना चाहिए था लेकिन कुछ  किसानों को लाभ तो पहुंचेगा ही, इसलिए यूपी सरकार का यह कदम सराहनीय है। -विमलेश कुमारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस  संभल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed