फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Death of four stray cattle with symptoms of lumpi, six victims

लंपी के लक्षण वाले चार छुट्टा गोवंश की मौत, छह पीड़ित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:30 AM IST
सार

तहसील क्षेत्र के गांव बर्रई में लंबी के लक्षण वाले चार छुट्टा गोवंश की मौत हो सप्ताहभर में चुकी है।ग्रामीणों का आरोप है कि टीम ने छुट्टा गोवंश को वैक्सीन नहीं लगाई है।गांव के पशुपालक रामसेवक व रामकिशोर की एक-एक गाय में भी लंपी के लक्षण मिले हैं।

विज्ञापन
Death of four stray cattle with symptoms of lumpi, six victims

विस्तार

तहसील क्षेत्र के गांव बर्रई में लंबी के लक्षण वाले चार छुट्टा गोवंश की मौत हो सप्ताहभर में चुकी है। जबकि छह अन्य गोवंशों में लंपी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जिम्मेदारों ने दो दिन पहले मरे छुट्टा गोवंश का शव अभी तक नहीं उठाया गया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की शिकायत पर पशु चिकित्सा टीम ने गांव में पहुंच पालतू गोवंश का उपचार किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम ने छुट्टा गोवंश को वैक्सीन नहीं लगाई है।
विज्ञापन

गांव बर्रई में एक सप्ताह में लंपी से छुट्टा दो गाय व दो सांड़ की मौत हो चुकी है। गांव के पशुपालक रामसेवक व रामकिशोर की एक-एक गाय में भी लंपी के लक्षण मिले हैं। लंपी फैलने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर दो दिन पहले पशु चिकित्सालय से टीम पहुंची थी। जिसने ग्रामीणों की पालतू पशुओं का उपचार कर वैक्सीन लगाई। आरोप है कि टीम ने रोग से पीड़ित छुट्टा गोवंश का उपचार नहीं किया। गांव में चार छुट्टा गोवंश में भी लंपी के लक्षण दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण महेंद्र सिंह राणा, रामवीर सिंह, श्योराज, रामप्यारी, रामवती, ओमवीर राणा, जयपाल सिंह ने बताया कि दो दिन पहले लंपी से छुट्टा गाय की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने 1076 पर कॉल की थी। मगर गाय के शव को अभी तक नहीं हटाया गया है। जिससे गांव में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंपी के लक्षण वाले पशुओं का उपचार किया जा रहा है। गांव बर्रई में चिकित्सा टीम को सोमवार को भेज उपचार कराया गया। मृतक पशु को दफनाने का काम ग्राम प्रधान स्तर पर किया जाता है।
डॉ. अजय कुमार, पशु चिकित्सक, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed