फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of youth found in house, suspicion of murder

Sambhal News: घर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 12 Dec 2024 06:50 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 12 Dec 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in house, suspicion of murder
बबराला में युवक की माैत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : संभल
गुन्नौर (संभल)। बबराला की शिवपुरी कॉलोनी में रहने वाले पीयूष शर्मा (35) का शव मंगलवार की रात कमरे में बेड पर पड़ा मिला। गले पर निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबराला की शिवपुरी कॉलोनी निवासी स्वर्गीय योगेश शर्मा के तीन बेटे पीयूष शर्मा, राहुल शर्मा और विकास शर्मा हैं। पीयूष मां मीना शर्मा और छोटे भाई राहुल की पत्नी के साथ रहता था। जबकि बड़ा भाई विकास और छोटा भाई दोनों दिल्ली में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात मां और छोटे भाई की पत्नी नगर में ही एक दावत में गई थीं। घर पर पीयूष अकेला था। रात करीब नौ बजे जब मां और छोटे भाई की पत्नी वापस लौटीं तो कमरे में बेड पर पीयूष का शव पड़ा मिला। शव देखकर दोनों की चीख निकल गई। शोर सुनकर पास पड़ोस के लोग आ गए। पीयूष के गले पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस का सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। फिलहाल पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों के मुताबिक पीयूष की शादी आठ साल पहले हुई थी। चार साल पहले पत्नी से तलाक हो गया था। वह कॉस्मेटिक की दुकान चलाकर भरण पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed