{"_id":"61cde488895a7e055409cadf","slug":"dead-body-of-woman-who-came-out-to-go-daughter-house-was-found-locked-in-sack-ruckus-among-relatives-reached-mortuary","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: बेटी के घर जाने के लिए निकली महिला का बोरे में बंद मिला शव, मोर्चरी पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: बेटी के घर जाने के लिए निकली महिला का बोरे में बंद मिला शव, मोर्चरी पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 30 Dec 2021 10:25 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सौंधन (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, सौंधन (संभल)
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:25 PM IST
सार
कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर को जाने वाले संपर्क मार्ग पर गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे प्लास्टिक के बोरे में शव होने के अंदेशे में प्रधान पति नूर मोहम्मद ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार की दोपहर घर से निकली नखासा थाना क्षेत्र के रूकनुद्दीन सराय निवासी शहाना (50) पत्नी बशीर का शव गुरुवार की सुबह कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर के नजदीक बोरे में बंद मिला। महिला की हत्या कर शव बोरे में बंद कर फेंका गया था। पहचान न हो पाए इसलिए आरोपियों ने महिला को वस्त्रविहीन कर दिया था। शव मिलने की सूचना पर मोर्चरी पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर को जाने वाले संपर्क मार्ग पर गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे प्लास्टिक के बोरे में शव होने के अंदेशे में प्रधान पति नूर मोहम्मद ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा तो महिला का वस्त्रविहीन शव था। चेहरे पर चोट के निशान थे। जैसे किसी भारी चीज से हमला कर जान ली गई हो। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम में शहाना के रूप में पहचान हुई। महिला के दामाद इस्लाम ने बताया कि बुधवार को शहाना अपनी बेटी के घर जाने के लिए निकली थी। बेटी का ऑपरेशन हुआ है, लेकिन बेटी के घर तक नहीं पहुंची। देर रात घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। गुरुवार को भी रिश्तेदारों से जानकारी करते रहे। इसी दौरान शव मिलने की जानकारी हुई। परिजन किसी भी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। अज्ञात के खिलाफ पीड़ित परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महिला की पहचान हो गई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कैलादेवी थाने में दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। टीम को लगा दिया गया है।- जितेंद्र सिंह, सीओ, संभल।