फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi: After dispute wife went to her parents house, taxi driver committed suicide by hanging himself.

Chandausi: विवाद के बाद पत्नी गुस्से में चली गई मायके, टैक्सी चालक ने तनाव में फंदा लगाकर दी जान

Thu, 16 May 2024 05:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 16 May 2024 05:20 AM IST
सार

चंदौसी के मौलागढ़ इलाके में टैक्सी चालक और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पत्नी मायके चली गई। इससे तनाव में आकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Chandausi: After dispute wife went to her parents house, taxi driver committed suicide by hanging himself.
टैक्सी चालक की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौसी के कोतवाली इलाके में मौलागढ़ निवासी टैक्सी चालक धर्मेंद्र उर्फ बाबू (34) ने पत्नी से विवाद के बाद तनाव के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में दरवाजे के रोशनदान से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मौलागढ़ निवासी बदन सिंह ने बताया कि उसका भाई धर्मेंद मकान के ऊपरी हिस्से में परिवार के साथ रहता था। उसकी पत्नी सत्यवती दस दिन पहले विवाद होने पर बच्चों को लेकर अपने मायके बदायूं के खडुआ गांव चली गई थी। मंगलवार की रात करीब 11: 30 बजे धर्मेंद्र बाहर से आया और छत पर बने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह कैथल गांव निवासी धर्मेंद्र का साला प्रमोद आया और धर्मेंद्र के बारे में पूछा। बदन सिंह की पत्नी विमलेश ने बताया कि वह छत पर सो रहा है। प्रमोद उसे छत पर देखने पहुंचा तो कमरे का दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खोला तो कमरे के दरवाजे पर रोशनदान में फंदे से धर्मेंद्र का शव लटका देख उसकी चीख निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर परिजनों के साथ ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विवाद के बाद से मायके में रह रही थी पत्नी

धर्मेंद्र की ससुराल बदायूं जनपद के खाड़ुआ गांव की है। दस दिन पहले पत्नी सत्यवती बेटे अखिलेश और बेटी तनिष्का को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई दिन से कहासुनी चल रही थी। उसने कई बार पत्नी से वापस आने के लिए कहा था।

साले की पत्नी को दी थी आत्महत्या की धमकी

धर्मेंद्र ने मंगलवार की रात कैथल निवासी अपने ममेरे साले प्रमोद की पत्नी को फोन व मैसेज किया था। उसने फोन पर कहा कि वह अपनी जिंदगी से परेशान चल रहा है। अपनी जिंदगी खत्म कर लेगा। हालांकि इसके बाद धर्मेंद्र से संपर्क नहीं हो सका। बुधवार सुबह किसी अनहोनी की आशंका पर प्रमोद उसे देखने मौलागढ़ गांव आया था। यहां उसका शव फंदे से लटका मिला था। 

भाई से भी चल रहा संपत्ति को लेकर मनमुटाव

धर्मेंद्र और बदन सिंह दोनों सगे भाई हैं। दोनों एक ही मकान में रहते हैं। काफी समय से दोनों के बीच संपत्ति को लेकर मनमुटाव चल रहा है। आपस में दोनों परिवारों के बीच कोई संबंध नहीं है। यहीं वजह है कि सुबह 10 बजे तक धर्मेंद्र के न उठने पर परिवार वालों ने उसे नहीं देखा। 



युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। मृतक की पत्नी विवाद के बाद मायके चली गई थी। पुलिस कार्रवाई के बाद शव पीएम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। -डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ चंदौसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed