{"_id":"65aaef7a298c450f800efd19","slug":"dead-body-of-railway-worker-brought-from-jammu-to-chandausi-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-6624-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जम्मू से चंदौसी लाया गया रेलकर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जम्मू से चंदौसी लाया गया रेलकर्मी का शव
Sat, 20 Jan 2024 03:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। जम्मू में रेलवे क्वार्टर में रह रहे चंदौसी के मोहल्ला खातियान निवासी रेलकर्मी गौरव दिवाकर (28) का शव बुधवार को फंदे पर लटका मिला था। शुक्रवार की शाम उसका शव चंदौसी पहुंच गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
नगर के मोहल्ला खतियान निवासी गौरव दिवाकर जम्मू रेलवे विभाग में टेक्नीशियन के पद पर तैनात था। उसकी नियुक्ति 2016 में हुई थी। मृतक के पिता रामकिशोर ने बताया कि बेटे से उनकी रोजाना फोन पर बात होती थी। दो दिन से उसका कोई फोन नहीं आया। फोन बंद आने पर उन्होंने बेटे के साथियों के मोबाइल पर संपर्क किया तो स्टॉफ के लोगों ने बताया कि गौरव दो दिन से ड्यूटी पर नहीं आया है। परिजनों के कहने से साथी उसके आवास पर गए तो गौरव का कमरा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो गौरव का शव फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को गौरव का शव घर पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने गमगीन माहौल ने अंतिम संस्कार कर दिया।