फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of 13 year old class eight student found hanging from a sheet tied on a nail, suspicion of murder

Sambhal: कील से बंधी चादर से लटका मिला 13 वर्षीय छात्र का शव, हत्या का शक, घर में था अकेला

Tue, 16 Apr 2024 03:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 16 Apr 2024 03:38 AM IST
सार

संभल के गवां में 13 साल के करन का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शव दीवार में गढ़ी एक कील में लटके चादर में लटक रहा था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Dead body of 13 year old class eight student found hanging from a sheet tied on a nail, suspicion of murder
संभल में जान गंवाने वाला करन और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

गवां के मोहल्ला कायस्थान निवासी बृजेश गिरि के 13 वर्षीय बेटे करन का शव सोमवार की सुबह करीब दस बजे कमरे में फंदे पर लटका मिला। शव दीवार में गढ़ी एक कील में चादर से लटका था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कायस्थान निवासी बृजेश गिरि के परिवार में पत्नी रजनी के अलावा दो बेटे करन (13) और अर्जुन (6) हैं। वह मिठाई की दुकान चलाकर परिवार को पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन


उनका बड़ा बेटा करन गांव के निजी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। सोमवार की सुबह बृजेश अपनी मिठाई की दुकान पर चले गए। घर पर पत्नी और दोनों बेटे थे। पीड़ित पिता ने बताया कि उनके दुकान पर जाने के बाद पत्नी मोहल्ले में किसी काम से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटा बेटा भी घर से खेलने के लिए निकल गया। करीब दस मिनट के बाद जब उसकी पत्नी घर लौटी तो उसके बड़े बेटे करन का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। बेटे का शव लटका देख उसकी चीख निकल गई।

शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और करन को नीचे उतारने के बाद चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

परिजनों का कहना है कि बेटे की हत्या करने के बाद शव को लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दीवार में लगी कील से कैसे रूका चादर का फंदा

करन का शव घर के कमरे में करीब छह फीट की ऊंचाई पर लगी कील के सहारे चादर के फंदे से लटका मिला है। पीड़ित पिता ने बताया कि कील कपड़े टांगने के लिए बैड के ऊपर लगा दी थी। उसमें ही चादर का फंदा लगा मिला है।

पीड़ित मां ने बताया कि पैर जमीन से लगे हुए थे। इसी सवाल के चलते हत्या की आशंका परिजन जता रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जिससे सही जानकारी सामने आ सके।



छात्र की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। -अमरपाल सिंह, प्रभारी, थाना रजपुरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed