फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Daughters threaten to kill if missing father is not found

15 दिनों से गायब पिता को न तलाशने पर दो बेटियों ने दी जान देने की धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Daughters threaten to kill if missing father is not found
1चंदौसी। कस्बे से 15 दिनों से गायब व्यक्ति का अभी तक कोई पता नहीं चला है। उसके दो बेटियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पिता की बरामदगी को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। साथ ही कार्रवाई न करने पर दोनों बेटियों ने जान देने की धमकी है। वीडियो को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला सीता रोड निवासी नीरज 18 मई को गायब हो गए थे। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। इस मामले में नीरज की बेटी दीक्षा और शालू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पिता को तलाशने की मांग की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने आईजी, डीएम और एसपी संभल से मिलकर पिता की तलाश कराने को गुहार लगाई।
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, पर उनके पिता की तलाश शुरू नहीं की। इस मामले में दोनों बेटियों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। साथ ही मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की। वीडियो में दोनों लड़की कह रहीं हैं कि अगर उनके पिता को जल्द नहीं तलाशा गया, तो उनका परिवार अपनी जान दे देगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed