फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Current is running with the help of bamboo pole, life is in danger

Sambhal News: बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रहा करंट, खतरे में जिंदगानी

Thu, 17 Jul 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 17 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Current is running with the help of bamboo pole, life is in danger
संभल। चौधरी सराय बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला मल्ली सराय में करीब एक हजार घरों में बांस-बल्ली के सहारे करंट दौड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस है। लोग हर समय खतरे के साये में जीवन यापन कर रहे हैं, जिससे मोहल्ले के लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों को बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। चार दिन से बिजली आपूति न होने पर मंगलवार की रात महिलाओं ने बिजलीघर पर जमकर हंगामा भी किया। तब आपूर्ति सुचारू की गई।
विज्ञापन

बहजोई मार्ग पर स्थित मोहल्ला मल्ली सराय में करीब 150 घर हैं, जिनमें तकरीबन 1000 लोग रहते हैं। लोगों का कहना है कि सभी घरों में बिजली कनेक्शन हैं, फिर भी विभाग उनकी समस्या का समाधान नहीं करा रहा है। यहां जर्जर बिजली के तार और लो वोल्टेज के कारण बिजली समस्या बनी रहती है। आए दिन बिजली गायब हो जाती है। जर्जर तार टूट जाते हैं तो विभाग के कर्मचारी वसूली करते हैं, जबकि यह काम विभाग को खुद कराना चाहिए। लोगों ने कहा कि बिजली लाइन को रोकने के लिए पोल नहीं लगा जा रहे हैं तो हादसे का अंदेशा बना है। इसलिए घरों की दीवारों और छतों पर बांस लगाकर बिजली लाइन को रोका गया है। चार दिन तक बिजली नहीं आई तो मंगलवार को रात महिलाओं ने चौधरी सराय बिजलीघर जाकर समस्या को लेकर हंगामा किया। तब जाकर देर रात बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। बुधवार को सुबह के वक्त भी लो वोल्टेज की समस्या बरकरार रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली विभाग को इस समस्या का समाधान कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली नहीं आई तो किराये पर जेनरेटर लाकर भरा पानी
मल्ली सराय में बिजली समस्या से परेशान लोगों को पानी भी नसीब नहीं हो सका। मंगलवार को लोगों ने किराये पर जेनरेटर मंगवाया, जिसके बाद एक-एक कर कई घरों पर जेनरेटर लगाकर पानी भरा गया। जेनरेटर संचालक ने 1000 लीटर पानी पर 100 रुपये लिए। कई घंटों तक पानी भरे जाने का सिलसिला चला।


वर्जन-
बिजली के तारों के लिए पोल नहीं लगे हैं। इसलिए लोगों ने घरों की सुरक्षा को लेकर बांस लगाकर लाइन रोक रखी है। समस्या का समाधान कराया जाए। -अली अहमद


-आये दिन तार टूटते रहते हैं। घरों से चंदा करने के बाद तार जुड़वाते हैं। यहां बिजली लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। -मोहम्मद आसिम
-लो वोल्टेज की समस्या के कारण परेशानी होती है। जर्जर तारों को बदलवाकर पोल लगवाए जाएं और समस्या को दूर किया जाए। -जमील अहमद

-जब भी तार टूटते हैं तो चंदा करके विभाग के कर्मचारी को देते हैं। तब जाकर तार जोड़े जाते हैं। लो वोल्टेज आने के कारण परेशानी होती है। -दानिश



वर्जन
पहले से मामले की जानकारी नहीं थी। अब मामला संज्ञान में आया है। जेई को मौके पर भेजकर दिखवाया जाएगा। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। - राहुल सिंह, एसडीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed