फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   currency problem atm close

कई एटीएम के नहीं उठे शटर, कैश को भटके

Mon, 19 Dec 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला/चंदौसी Updated Mon, 19 Dec 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
currency problem atm close
चंदौसी में रविवार को एसबीआई के एटीएम पर पैसे निकालने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद से लगातार नकदी की समस्या बनी हुई है। हर तरफ मारा मारी है। रविवार को बैंक का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण नकदी की समस्या और गहरा गई। नगर के अधिकांश एटीएम बंद नजर आए। कैश नहीं मिलने के कारण लोग परेशान दिखाई दिए। 
विज्ञापन


बैंक में साप्ताहिक अवकाश और कैशलेस हुए एटीएम रविवार को नगरवासियों के लिए मुसीबत को दुगना करते नजर आए। नकदी के लिए लोग इधर से उधर एटीएम की तलाश में भटकते नजर आए। नोटबंदी के 40 दिन के बाद भी परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


रोजमर्रा की जरुरतें पूरी करने के लिए लोग मशक्कत करते नजर आए। नकदी की किल्लत का असर सब्जी मंडी, किराना, मेन बाजार में साफ दिखा। बाजार में दुकानों पर नकदी की कमी के कारण कारोबार में कमी का असर साफ दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिन एटीएम में थोड़ा बहुत कैश होने की खबर किसी को मिलती है तो वह रात में भी वहां तक पहुंच रहा है। शहर के कुछ एटीएम में शाम के समय कैश डाला गया तो रात में ही लोगों की कतार लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed