फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Crowd of devotees gathering in Shiv temple

Sambhal News: शिव मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 26 Dec 2024 11:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 26 Dec 2024 11:16 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathering in Shiv temple
संभल। नगर के खग्गू सराय में स्थित प्राचीन शिव मंदिर और सरायतरीन के मोहल्ला कछवायन में स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ खूब पहुंच रही है। पूजा पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया जा रहा है। लोग भंडारा भी करा रहे हैं। शहर के साथ दूर दराज के श्रद्धालुओं में दर्शन करने की होड़ लगी है। महिलाएं भजन कीर्तन कर रही हैं।
विज्ञापन



संभल के खग्गू सराय में स्थित प्राचीन शिव मंदिर को 14 दिसंबर को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में खोला गया था। मुस्लिम आबादी के बीच स्थित इस प्राचीन मंदिर को 1978 के दंगों के बाद ताला लगा दिया था। हिंदू समुदाय के लोग इस मोहल्ले से पलायन कर गए थे। इसके बाद से ही मंदिर में ताला लगा था। इसी तरह सरायतरीन के मोहल्ला कछवायन में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में 1992 के दंगों के बाद से ताला लग गया था। नियमित पूजा पाठ नहीं होता था। क्योंकि मंदिर मुस्लिम आबादी के बीच स्थित है। अब यह दोनों मंदिर नियमित खुल रहे हैं। वर्षों बाद मंदिर खुलने की सूचना जिसको मिल रही है वह दर्शन के लिए पहुंच रहा है। दिनभर इन दोनों मंदिर पर भक्तिमय माहौल दिखाई देता है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed