फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Crowd at petrol pumps

पेट्रोल पंपों पर रही भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Crowd at petrol pumps
चंदौसी के आजाद रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल लेने वाले लोगों की लगी भीड़। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए पिछले पांच दिन से पेट्रोल पंपों पर भीड़ है। जबकि शहर के चार पंपों पर तेल खत्म हो चुका है। जिन पंपों पर तेल है, वहां दिन भर भीड़ लगी रहती है। कई जगह पंप मालिकों ने वाहनों की टंकियों के अतिरिक्त अन्य किसी बोतल, केन, ड्रम में तेल देना बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने की संभावना को लेकर शहर के आजाद रोड, कब्रिस्तान के सामने, सुभाष रोड, बहजोई रोड, बदायूं रोड स्थित पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगी हुई है। नागरिकों ने दाम बढ़ने की संभावना को देखते हुए पेट्रोल व डीजल केन, बोतल व ड्रम में स्टाक करना शुरू कर दिया है। मंगलवार से नगर से चार पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल खत्म होने पर पंपों पर सन्नाटा रहा। जबकि जिन पेट्रोल पंपों पर तेल डाला जा रहा है, वहां वाहनों की लंबी कतारें लग रही है।
विज्ञापन

बुधवार को आजाद रोड स्थित पेट्रोल पर सुबह से शाम व रात में पेट्रोल व डीजल वाहनों में डलवाने वालों की भीड़ लगी रही। पेट्रोल पंप स्वामियों ने तेल की मांग को देखते हुए केन, बोतल व ड्रम में पेट्रोल और डीजल देना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जरूरी वस्तुओं का अधिक मात्रा में स्टाक करना अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed