{"_id":"5779658e4f1c1b700c7f9a50","slug":"criminal-caught-by-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने लुटेरों को पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने लुटेरों को पकड़कर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
दंपति से बाइक नगदी और जेवर लूटकर भाग रहे बदमाशों को एक किलोमीटर दूर जंगल से ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा। इसमें आरोपी घायल हो गए बाद में उसे कमरे में बंद कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को थाने ले आई। पुलिस ने बदमाशों का मेडीकल परीक्षण कराया। घटना रविवार की रात पौने दस बजे करीब की है।
रविवार की रात करीब पौने दस बजे मुस्लिम पुत्र जमील खां अपनी पत्नी गुलसाना के साथ बाइक से इस्लामनगर से गांव शमसोई आ रहे थे। गांव शमसोई के पास ही चार बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर उसकी जेब में रखे दस हजार रुपये और गुलसाना के जेवर छीन लिए। इसके बाद भाग गए, तब पीड़ितों ने शोर मचाया।
इस पर गांव से आए चालीस पचास लोगों ने बाइक से पीछा किया और तकरीबन एक किलोमीटर दूर जाकर उन्हें पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि, नशे में होने से वे ज्यादा दूर नहीं भाग सके थे। हालांकि आरोपियों ने पीड़ित की बाइक कहीं छोड़ दी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने चारों को जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दी। गश्त कर रहे दरोगा अनोखे लाल गंगवार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर बदमाशों को पकड़कर थाने लाया गया।
विज्ञापन
सिटी इंचार्ज आरके यादव ने बताया कि फिलहाल घायल बदमाशों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम कांता प्रसाद पुत्र भूप सिंह व ओमप्रकाश पुत्र खेमपाल निवासी बिसारू तथा प्रवेश पुत्र रामपाल व मनोज पुत्र देव सिंह निवासी गांव लहरावन थाना बहजोई बताया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद बदमाशों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। देर शाम पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।