फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   workshop

जल नहीं होने पर समाप्त हो जाएगा मानव जीवन

Sun, 31 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 31 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
workshop
जलधारा बचाओ आंदोलन द्वारा शनिवार को कार्यशाला आयोजित की गई। जिसका विषय भू-जल संरक्षण एवं सतत विकास, दशा और दिशाएं रहा। कार्यशाला महात्मा गांधी मेमोरियल स्नातकोत्तर विद्यालय में हुई।
विज्ञापन



जिसके मुख्य अतिथि डा. डीएन शर्मा रहे। हिंदी विभाग के प्रभारी डा. इमरान खान ने कहा कि जल ही जीवन है क्योंकि जल के बिना मानव जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। डा. शारिक अमरोही ने कहा कि जीवन का आधार जल, वायु एवं प्रकाश होते है। आप कल्पना करें कि यदि जल ही समाप्त हो गया तो फिर जीवन ही नहीं बचेगा।
विज्ञापन



यदि आज हम चारों दिशाओं में देखे तो कहीं पर भी कुएं, तालाब एवं जल के श्रोत समाप्त हो रहे हैं। कामरेड बलवीर रस्तोगी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का एक मुख्य कारण जल की कमी है। डा. आबिद हुसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विशेषकर संभल का क्षेत्र भू-जल संकट से गुजर रहा है और लगातार इसका वाटर लेवल गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिस पर हमें संजीदा होने की जरूरत है। हमें जल संरक्षण के लिए इस आंदोलन से जुड़ने की आवश्यकता है। कालेज के प्राचार्य डा. अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में वह सभी छोटे-छोटे कार्य करने चाहिए। जिससे जल का संरक्षण हो सके। संचालन डा. प्रकाश भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed