फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   women deadbody hanged in sambhal, report against five people

संभल में पंख्ाे के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव, पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 09 Jul 2018 01:33 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, संभल।
ब्यूरो /अमर उजाला, संभल। Updated Mon, 09 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
women deadbody hanged in sambhal, report against five people
demo pic - फोटो : demo pic
हयातनगर क्षेत्र के सरायतरीन में विवाहिता की लाश पंखे के कुंडे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने आनन-फानन में शव का पंचनामा भर पोस्टमोर्टम को भेजा । विवाहिता के भाई की तहरीर के आधार पर पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
रविवार को सुबह 11 बजे के करीब सरायतरीन के मोहल्ला कच्छावान में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई । जब एक नव विवाहिता की हत्या करने की सूचना मोहल्ले के लोगो मिली। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने शव देख हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों से जानकारी ली। विवाहिता के बड़े भाई अहमद नबी निवासी संभल कोट पूर्वी ने बताया कि उसने अपनी बहन शाइन की शादी एक वर्ष पहले सरायतरीन के मोहल्ला कच्छावान निवासी हसीब खां के साथ की थी। दहेज में काफी सामान दिया था। आरोप है कि  शादी के कुछ समय बाद से ही पति व उसके परिवार के लोग दो लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट करते थे, दो महीने पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर शाइन को घर से बाहर निकाल दिया । इसके बाद बहन मायके में ही रह रही थी। ईद के समय पंचायत हुई और उन्होंने अपनी बहन को उसके पति के साथ भेज दिया। शनिवार की देर रात को उनके छोटे भाई नदीम को बहन ने फोन किया था कि उसका पति और ससुराली वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। मांग पूूूरी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रविवार को उसके पति और परिवार के लोगों ने उनकी बहन की हत्या करके लाश को पंखे के कुंडे से लटका दिया और भाग गए। उसकी बहन के शरीर पर लगे चोटों के निशान ससुरालियों की प्रताड़ना को बयान कर रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।  हयातनगर के थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी ने बताया कि पति हसीब के साथ हारिस, तालिब, नसरीन, वरीसा के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें वरीसा और नसरीन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed