फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman shot dead by husband

पत्नी को पहले बेल्टों से पीटा, फिर गोली मार की हत्या

Sun, 15 May 2016 01:24 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 15 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
woman shot dead by husband
संभल के हुसैनी रोड स्थित बॉबी के घर पर घटना की जानकारी देता उसका भाई। अमर उजाला
 नगर पालिका परिषद वार्ड संख्या 18 के सभासद ने शुक्रवार को देर रात अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। सभासद का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। वह शुक्रवार की देर रात अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी के बेटा सौंपने की जिद करने लगा। जब पत्नी ने बेटा देने से इनकार किया तो उसे बेल्टों से पीटा फिर गोली मार दी। घटना की रिपोर्ट नखासा थाने में दर्ज कराई गई है। आरोपी सभासद फरार बताया जा रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास गांव निवासी यामीन अपने परिवार के साथ दीपासराय के हुसैनी रोड स्थित एक मकान को किराये पर लेकर रह रहे हैं। दस वर्ष पहले दीपासराय मोहल्ला निवासी गुलजार ने यामीन की पुत्री बॉबी से लव मैरिज की थी। बॉबी ने बेटी फातिमा और बेटे फरीद को जन्म दिया। करीब दस माह से दोनों के संबंध खराब थे। बॉबी अपने बेटे फरीद को साथ लेकर मायके में रहने लगी। वहीं, उसकी पुत्री फातिमा पिता गुलजार के पास रहती थी। गुलजार अपने बेटे फरीद को भी अपने पास रखना चाहता है।
विज्ञापन


उसने बॉबी से कई बार बेटे फरीद को सौंपने की बात कही, लेकिन बॉबी हर बार मना कर देती थी। शुक्रवार की रात 12.30 बजे गुलजार अपनी ससुराल पहुंचा तथा बॉबी से बेटा मांगा। इस पर विवाद हुआ। गुलजार ने बॉबी को पीटा, लेकिन कोई उसे बचाने का साहस न कर सका। बॉबी के पिता यामीन ने बताया कि इसी दौरान गुलजार ने गोली मारकर कर बॉबी हत्या कर दी। उसके हाथ में एक अवैध बंदूक थी। गोली लगते बॉबी गिर गई। परिवार वालों ने शोर मचा दिया। गुलजार अपने पुत्र फरीद के लेकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलजार के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं सभासद गुलजार ने खुद को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि कत्ल किसी अन्य व्यक्ति ने किया है। उसे तो फंसाया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed