{"_id":"57ec1cb84f1c1b073d576441","slug":"vivah-pr-nhin-ho-ska-faisla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्त बनी रोड़ा, युगल के विवाह पर नहीं हो सका फैसला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्त बनी रोड़ा, युगल के विवाह पर नहीं हो सका फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल की शादी को लेकर एक गांव में पंचायत बैठी। लेकिन पंचायत के फैसले को दोनों पक्षों ने शर्त के चक्कर में खारिज कर दिया। अब इस मसले पर गांव के कुछ लोग दोबारा पंचायत बैठाने की तैयारी में हैं।
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को प्रेमी के घर पहुंची युवती शादी की जिद पर अड़ गई। इसे लेकर पंचायत हुई। पंचायत ने शादी कराने का भरोसा दिया है लेकिन बुधवार को प्रेमी युगल को उस वक्त धक्का लगा जब पंचायत के फरमान को युवती के परिजनों ने ठुकरा कर युवक के परिजनों से 5 बीघा भूमि, दो लाख रुपये लड़की के नाम जमा करने की शर्त रख दी।
इस पर युवक के परिजनों ने इस मांग को ठुकरा दिया। इससे तनाव फैल गया। मामले के निपटारे को प्रेमी-प्रेमिका के परिजनों के बीच एक ओर पंचायत बैठेगी ओर उसका रूख क्या होगा? इस पर गांव वालों की निगाह लगी है।
विज्ञापन
पुलिस अभी पूरे प्रकरण से बेखबर है। असमोली के थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। यदि कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई होगी।