{"_id":"5bfc5510bdec22419677e25f","slug":"to-blame-others-he-killed-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधियों को फंसाने को की थी महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विरोधियों को फंसाने को की थी महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/रजपुरा (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र में आरोपी ने बुलंदशहर की महिला की अपहरण के बाद हत्या अपने विरोधियों को फंसाने के लिए की थी। हत्या के बाद उसने महिला के फोन से विरोधी के फोन पर कॉल की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। रविवार को उसकी निशानदेही पर ही गन्ने के खेत में एक गड्ढे से उसका शव निकाला गया था।
विज्ञापन
रजपुरा पुलिस की ओर से किए गए खुलासे में आरोपी ने अपने ही गांव के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जेल भिजवाने के लिए बुलंदशहर की महिला को साजिश का शिकार बनाया था। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। रजपुरा में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी गमलेश्वर बिल्टोरिया ने बताया कि एक माह पूर्व बुलंदशहर जनपद के थाना सलेमपुर कस्बा सलेमपुर की शकुंतला देवी (70 वर्ष) पत्नी बलवंत सिंह रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर में आई थी। जहां अपने पुराने नौकर रामजीमल के घर पर रुकी थी। वह यहां 17 बीघा जमीन के चकबंदी में आने के बाद लेखपाल से बात करने आई थी। कुछ कागजात सही कराने के लिए लेखपाल के पास बबराला जाना था। 26 अक्टूबर को महिला जैसे ही बबराला जाने को तैयार हुई तो गांव का ही बृजेश कुमार वहां आ पहुंचा और अपनी बाइक से महिला को कस्बा गवां तक छोड़ने की बात कही। इसके बाद वह महिला को बाइक पर बैठाकर मुख्य रास्ते पर न जाकर जंगल की ओर मुड़ गया। महिला ने रास्ता भटकाने की आपत्ति की तो उसे एक खेत में ले जाकर गला दबा कर मार डाला। इसके बाद पूर्व प्रधान के खेत में उसके शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया। महिला की हत्या का आरोप अपने गांव के विरोधियों पर मढ़ने के लिए महिला के फोन से उसने गांव के ही अपने विरोधी को फोन किया। महिला की हत्या के बाद बुलंदशहर पुलिस और परिजन गांव आए तो उसने शव को एक स्थान से निकालकर दूसरे स्थान पर दबाया और फिर आखिरी में तीसरे स्थान पर दबा दिया। आईजी के निर्देश के बाद 17 नवंबर को रजपुरा थाने में महिला के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की और पुलिस को हत्यारे का पता लग गया। रजपुरा पुलिस हत्यारोपी बृजेश कुमार को कस्बा गंवा के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत में गड़े शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन