{"_id":"0016bba2e9ea70101760f23f56953875","slug":"student-election-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बाद छात्रसंघ चुनाव का एलान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हंगामे के बाद छात्रसंघ चुनाव का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजीएम कालेज में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर बुधवार को सुबह से ही हंगामे भरा माहौल रहा। छात्रों ने कालेज में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। प्राचार्य का घेराव किया। इसके बाद वे एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। अंतत: कालेज प्रशासन को एसडीएम से परामर्श करने के बाद चुनाव की तिथि का एलान करना पड़ा। 19 जनवरी को मतदान होगा।
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर करीब 15 दिन से छात्रों का आंदोलन चल रहा है। वे कई बार हंगामा कर चुके हैं और कालेज में प्राचार्य से मिलकर अपनी मांग उठाते रहे हैं लेकिन हर बार कालेज के स्तर से टाला गया। छात्रों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा था कि अब भूख हड़ताल करेंगे।
इसके बाद कालेज के प्राचार्य ने छात्र संघ चुनाव के संबंध में गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया। इसी बीच बुधवार को छात्रों के तेवर तीखे हो गए। कालेज में नारेबाजी करने के बाद छात्र एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। वहां पर प्राचार्य पहले से ही मौजूद थे। छात्रों को देखकर प्राचार्य भड़क गए।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रों से कहा कि वह यहां पर चुनाव की तिथि तय करने आए हैं। अब ज्ञापन और आंदोलन की क्या जरूरत है। इसके बाद भी छात्र शांत नहीं हुए। उन्हें यकीन नहीं था कि चुनाव की घोषणा की जाएगी। प्राचार्य और छात्रों में एसडीएम कार्यालय के बाहर नोकझोंक भी हुई। इसके बाद प्राचार्य ने एसडीएम जेबी सिंह से मिलकर बातचीत की।
इसके बाद छात्रसंघ चुनाव की घोषणा कर दी। प्राचार्य अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि 19 जनवरी छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा। 11 जनवरी को चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विस्तृत चुनाव कार्यक्रम चुनाव अधिकारी तय करेंगे। जिसके बारे में छात्रों को जानकारी दी जाएगी।