फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   student election

एसएम कालेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा

Thu, 03 Dec 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Thu, 03 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
student election
एसएम कालेज चंदौसी को जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेश के बाद चुनाव नहीं कराने की जिद छोड़नी पड़ी है। बुधवार को कालेज में छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिसके तहत प्रक्रिया आठ दिसंबर से शुरू हो जाएगी। 14 दिसंबर को नामांकन होगा। मतदान 23 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन



चुनावी कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, साथ ही चुनावी तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। एसएम कालेज चंदौसी के छात्र चुनाव कराने के लिए काफी दिनों से प्रयासरत थे। आमरण अनशन तक किया गया। आखिरकार जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने छात्रों की बात सुन ली।
विज्ञापन



पुलिस प्रशासन के साथ साथ एसएम कालेज को भी 15 से 25 दिसंबर के बीच छात्रसंघ चुनाव कराने के आदेश दे दिए। इसके बाद चुनाव में अरुचि दिखा रहे कालेज प्रशासन को अपनी जिद को छोड़ना पड़ा। प्राचार्य डा. जीपी राठी ने बताया कि बुधवार को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राचार्य डा. जेपी तिवारी को पर्यवेक्षक, डा. वाईपीएस चौहान, डा. पीके वार्ष्णेय, डा. शचींद्र वशिष्ठ को सलाहकार समिति में नामित किया गया है। डा. यूएन रावत को मुख्य चुनाव अधिकारी, पीके अग्रवाल को उप चुनाव अधिकारी व डा. एके अस्थाना, डा. हेमंत कुमार व डा. पीबी तिवारी को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है।


नामांकन 14 दिसंबर को होगा। 23 दिसंबर को शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम को पांच बजे से मतगणना होगी। इसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed