फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sindicate bank men noton k liye maarpeet, hangama

सिंडीकेट बैंक में नोटों के लिए मारपीट, स्टेट बैंक के बाहर हंगामा

Sat, 19 Nov 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 19 Nov 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
sindicate bank men noton k liye maarpeet, hangama
नाेट
शुक्रवार को कई बैंकों के बाहर हंगामे की स्थिति बन गई। किसी तरह पुलिस ने हंगामे को शांत कराया। 
विज्ञापन



आर्य समाज रोड स्थित सिंडीकेट बैंक में 2.30 बजे लोगों की भीड़ लगी हुई थी। तभी बैंक के अंदर एक व्यक्ति बिना लाइन के करेंसी एक्सचेंज करने के लिए काउंटर पर पहुंच गया। इसका लाइन में खड़े एक व्यक्ति ने विरोध किया तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। देखते देखते मारपीट शुरू हो गई। काफी देर तक दोनों में मारपीट चलती रही। सूचना पर पुलिस बैंक के अंदर पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों लोगों को बैंक के बाहर निकाल दिया। इसके चलते कुछ देर के लिए लेनदेन प्रभावित हुआ। 


वहीं आर्य समाज रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर करेंसी एक्सचेंज करने के लिए लोगों की कतारें लगी थीं। तभी बैंक में कैश खत्म हो गया। ऐसे में लोगों ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक बैंक के बाहर हंगामा होता रहा। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के बाहर करेंसी एक्सचेंज के लिए लोग मारामारी कर रह रहे थे। हालत यह रही कि लोग पुलिस को भी धक्का देकर अंदर जाने के लिए प्रयास कर रहे थे। ऐसे में लोग हंगामा करने लगे। बैंक कर्मियों ने बाहर आकर लोगों को समझाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संभल। आर्य समाज रोड स्थित स्टेट बैंक के बाहर लोगों की खासी भीड़ थी। एक महिला करेंसी एक्सचेंज करने के लिए बैंक के बाहर कतार में लगी हुई थी। लोग बैंक के अंदर जाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे। लेकिन बैंक के गार्ड एक एक करके ही ग्राहकों को अंदर जाने दे रहे थे। धक्का मुक्की में महिला की गोद से बच्चा नीचे गिर गया। हालांकि लोगों ने तुरंत ही बच्चे को उठा लिया। गनीमत रही कि बच्चों को चोट नहीं आई। चार बजे के करीब अचानक बैंक के बाहर खड़े लोगों से कहा गया कि अब कैश नहीं मिलेगा तो भीड़ ने चैनल को धक्का दिया और सुरक्षाकर्मियों से धक्कामुक्की कर बैंक में घुसने का प्रयास किया लेकिन वे घुस नहीं पाए। हंगामे की सूचना पर सीओ पहुंचे। हालात को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed