फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   shri kalki mahotsav

शब्बीर के तरानों पर झूम उठे कल्कि भक्त

Sun, 15 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 15 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
shri kalki mahotsav
इंडिया फेम के पार्श्व गायक शब्बीर कुमार शनिवार को एक बार फिर श्री कल्कि महोत्सव के मंच पर पहुंचे। अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने श्रोताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद देश भक्ति का तराना छेड़ा। कुछ फिल्मी नग्मे सुनाए। देर रात्रि तक वह अपने गायक कलाकारों की टीम के साथ श्रोताओं की फरमाइश पूरी करते रहे।
विज्ञापन



श्रोताओं ने भी उन्हें सुनकर पूरा सम्मान दिया। शब्बीर कुमार ने अपने गीत सुनाने से पहले बताया कि वह कोलकाता में थे। लंबी यात्रा के बाद शनिवार को ही एंचोड़ा कंबोह पहुंचे हैं। इसलिए थके हुए हैं लेकिन श्रोताओं को निराश नहीं करूंगा। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले देश भक्ति का जज्बा जगाने के लिए एक गीत सुनाया।
विज्ञापन



गीत-जहां डाल डाल पर सोने की चिड़ियां करती हैं बसेरा, वो भारत देश है मेरा। जहां सूरज सबसे पहले आकर डाले अपना डेरा, वो भारत देश है मेरा। इस मौके पर उनके साथ गायक कलाकार चांदनी थीं। उनके गीत सुनने के लिए कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ संत भी देर रात्रि तक मंच पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed