{"_id":"5a21ba6f4f1c1bc8678bf244","slug":"sambhal-me-marpeet","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमन सराय में विजयी और पराजित प्रत्याशी के समर्थकों के बीच मारपीट-पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चमन सराय में विजयी और पराजित प्रत्याशी के समर्थकों के बीच मारपीट-पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
संभल के चमन सराय में पथराव के बाद लाठी उठाकर लोगों को खदेड़ता दरोगा।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना के बाद कोतवाली क्षेत्र के चमन सराय में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच टकराव हो गया। एक प्रत्याशी चुनाव जीत चुकी हैं जबकि दूसरी प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट-पथराव में तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने दोनों तरफ से छह लोगों को हिरासत में लिया है।
वार्ड 29 चमन सराय से प्रत्याशी आयशा इलाही चुनाव जीत गईं जबकि प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी की हार हुई। शुक्रवार शाम को जीती प्रत्याशी के समर्थक अपने चुनाव कार्यालय पर बैठे थे। आरोप है कि पराजित प्रत्याशी के समर्थक वहां से निकले तो किसी बात को लेकर विवाद हो गया और बात बढ़ती चली गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। इस बीच पथराव भी शुुरू हो गया। जिससे अफरातफरी मच गई। लोग घरों में छुपने लगे। मारपीट के साथ पथराव की सूचना पर पुलिस पहुंची तो कई आरोपी भाग गए।
पुलिस ने लाठी फटकार कर स्थिति को काबू में कर लिया। मारपीट और पथराव में एक पक्ष से नईम व आरिफ जबकि दूसरे पक्ष से आसिम इलाही घायल हुए। जिनका पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। इनके साथ ही तीन अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं कोतवाल अनिल समानिया ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट के बाद पथराव हुआ। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। कार्रवाई की जा रही है।