फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   racling

एटा के रग्गा ने कानपुर के मनोज को पटखनी दी

Sat, 26 Dec 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 26 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
रजपुरा क्षेत्र के गांव न्यौरा में स्थित समाधि बाबा के आश्रम पर शुक्रवार को विशाल दंगल शुरू हुआ। इसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, एटा, संभल के पहलवानों ने कुश्ती लड़ीं। सर्व प्रथम दंगल का शुभारंभ पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अजीत कुमार ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन



प्रथम कुश्ती एटा के रग्गा पहलवान और कानपुर के मनोज पहलवान के बीच हुई। इस पांच मिनट के कड़े मुकाबले में मनोज को चित होना पड़ा। द्वितीय कुश्ती जिजौड़ा के लाला व रवीन्द्र शंकरपुर के बीच हुई। इस सात मिनट के कड़े मुकाबले में लाला ने रवीन्द्र को अखाड़े से बाहर फेंक दिया। वहीं तीसरी कुश्ती रॉकी पहलवान और उझानी के हेमसिंह के बीच हुई।
विज्ञापन



इस कुश्ती को रॉकी ने मात्र दो मिनट में समाप्त किया। चौथी कुश्ती दातागंज के जगदीश व जैतीपुर के अवनीश के बीच हुई। इसमें जगदीश को जीत प्राप्त हुई। अंत में मुख्य अतिथि ने विजयी पहलवानों को ईनाम वितरण किए। इस दौरान दंगल कमेटी के अध्यक्ष अजयपाल सिंह पहलवान, मदनलाल शर्मा, लखपत सिंह, विद्याराम यादव, ओंकार सिंह, विजेन्द्र सिंह, अवधेश, वीर सिंह, रक्षपाल यादव, सत्यपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed