फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election in sambhal

बहजोई-रजपुरा में 76.14 फीसदी मतदान

Wed, 02 Dec 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 02 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in sambhal
ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 के द्वितीय चक्र के दौरान विकास खंड बहजोई की 58 व रजपुरा की 67 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हुआ। सभी 125 ग्राम पंचायतों में शाम तक 256112 मतदाताओं में से 195010 मतदाताओं यानी 76.14 फीसदी ने मतदान किया।
विज्ञापन



एक मतदान केंद्र के बाहर पथराव व फायरिंग को छोड़कर अन्य सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन के दूसरे चक्र के तहत मंगलवार को सुबह सात बजे से ही सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा। मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें दिखी।
विज्ञापन



हालांकि अपराह्न दो बजे के करीब रिमझिम बरसात शुरू हो जाने के बाद बुजुर्गों व महिलाओं की संख्या अत्यधिक कम दिखी लेकिन अंतिम समय में एक बार फिर मतदेय स्थलों पर शेष मतदाता पहुंचे। रजपुरा की 67 ग्राम पंचायतों में 132029 मतदाताओं में से कुल 102513 मतदाताओं ने मतदान किया। जो 77.64 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं बहजोई विकास खंड क्षेत्र की 58 ग्राम पंचायतों के लिए भी मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा। शाम तक यहां कुल 124083 मतदाताओं में से 92497 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 74.54 फीसदी रहा। दोनों विकास खंड क्षेत्रों की सभी 125 ग्राम पंचायतों में कुल 256112 मतदाताओं में से 195010 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 76.14 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed