{"_id":"3bbd8680a295480e3d84c1132996811f","slug":"panchayat-election-in-sambhal-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को समझाई रणनीति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को समझाई रणनीति
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की कलेक्ट्रेट बहजोई परिसर में हुई बैठक में निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों/स्थलों का मतदान से पूर्व भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले लें। कमियों को दूर करते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराएं।
आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएं। आचार संहिता का उल्लंघन करने, मतदान में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एनकेएस चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक कहा कि मतदान स्थल पर बूथ संख्या क्रमवार अवश्य लिखवा दें ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
जोनल मजिस्ट्रेट, निर्वाचन अधिकारी व बीडीओ के साथ ब्लाक में पैकेटिंग अवश्य चेक कर लें। पैकेटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि पूर्व की गलतियों की पुनरावृत्ति न हो सके। दो अलग-अलग पेटियों में प्रधान एवं सदस्यों के वोट डाले जाएंगे। कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय नहीं छोडे़गा।
विज्ञापन
मतदान स्थल से 200 मीटर के दायरे में कोई वाहन नहीं चलेगा और न ही निर्वाचन सामग्री, फोल्डर आदि ही रख सकेगा। कोई मेहमान मतदेय स्थल की दो सौ मीटर की परिधि में आने वाले मकानों में नहीं रुकेगा। मकानों की तलाशी भी करवा ली जाए। ड्यूटी पर लगे कर्मियों के अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेगा।
सुबह छह से शाम छह बजे तक दो पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। एजेंट बनाते समय बूथ संख्या का अंकन जरूर किया जाए। एसपी अतुल सक्सेना ने कहा कि विगत चुनाव की भांति इस बार भी पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स लगाई जाएगी।
जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पांच पुलिस अधिकारी/कर्मचारी लगाए जाएंगे, इसके अतिरिक्त पुलिस कंट्रोल रूम व 100 नंबर पर कोई भी सूचना किसी भी समय दे सकते हैं। इसमें अपर जिला मजिस्ट्रेट डा. एसएन सिंह ने दिशा निर्देश दिए।