फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   notification

जिला मुख्यालय का नोटिफिकेशन जल्दी होगा

Thu, 03 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 03 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पंवासा में बनाए जाने की घोषणा तो चुकी है पर अभी तक इसके लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। घोषणा को अमली जामा पहनाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। बुधवार को कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि संभल के लिए सपा की सरकार ने बहुत कुछ किया है।
विज्ञापन



विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। पंवासा में जिला मुख्यालय नोटिफिकेशन भी जल्दी जारी होगा। 28 सितंबर 2011 को संभल, गुन्नौर और चंदौसी तहसील को मिलाकर भीमनगर के नाम से नया जनपद बनाया गया था। बाद में इसका नाम बदलकर संभल कर दिया गया। इसके बाद संभल को जिला मुख्यालय दिए जाने की मांग उठी।
विज्ञापन



हाल में ही कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद की पैरवी पर उत्तर प्रदेश सरकार ने पंवासा में जिला मुख्यालय प्रस्तावित किया था लेकिन इसका अभी तक नोटिफिकेशन नहीं आया है। नोटिफिकेशन के सवाल पर कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जल्दी ही इंतजार के पल खत्म होंगे। बातचीत के दौरान सपा के जिला सचिव सईद अख्तर ईस्राइली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed