{"_id":"57c7302e4f1c1ba2232cb021","slug":"nali-ke-vivad-men-pathraw","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मदपुर मालिनी में मामूली विवाद पर संघर्ष, दो पक्षों में जमकर पथराव, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहम्मदपुर मालिनी में मामूली विवाद पर संघर्ष, दो पक्षों में जमकर पथराव, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
नखासा थाना क्षेत्र के मोहम्म्दपुरमालनी गांव निवासी जरीफ की गांव के बाहर मैंथा फैक्ट्री है। मैंथा फैक्ट्री के पास ही गफ्फार का घेर है। गांव का ही नाजिम बाइक लेकर खेत की लेर जा रहा था। तभी उसकी बाइक मैंथा फैक्ट्री के पास बनी नाली से टकरा गई।
जिससे नाली टूट गई। इसी बात को लेकर दोनों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि जरीफ व उसके भाइयों शाकिर व जाकिर ने नाजिम को पकड़कर पीट दिया। इसकी जानकारी नाजिम ने अपने घर जाकर दी तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट व पथराव शुरू हो गया। आधा घंटे तक चले पथराव से मोहल्ले में अफराफतरी मच गई। कई अपने -अपने घरों में दुबक गए। भय का माहौल बन गया। मारपीट व पथराव में एक पक्ष के नाजिम व गफ्फार व दूसरे पक्ष के जरीफ व सलीम घायल हो गए। उपचार के लिए सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्षों की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
वहीं सिरसी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद दोनों पक्षों की ओर से एनसीआर दर्ज कर ली गई है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। एक पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।