फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mim district prsident arrest

ओवैसी की पार्टी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 30 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
mim district prsident arrest
गिरफ्तार जिलाध्यक्ष
नखासा थाना पुलिस ने मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन के जिलाध्यक्ष शहजाद खां को गिरफ्तार किया है। शहजाद खां पर जेई से मारपीट करने का आरोप है। गिरफ्तारी की जानकारी होने पर विभिन्न संगठनों के सदस्य भड़क उठे। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


चौधरी सराय के बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता प्रमोद कुमार के साथ 14 मार्च को रुकनुद्दीन सराय में बंधक बना लिया था। उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक घर से प्रमोद कुमार को बंधन मुक्त कराया था। ग्रामीणों ने प्रमोद कुमार पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा भी किया था।
विज्ञापन


मेडिकल परीक्षण कराने के बाद प्रमोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसआई रेसपाल ने इसकी विवेचना की। जेई प्रमोद कुमार ने अपने बयानों में चार लोगों के नाम बताए। जिनमें असदउद्दीन ओवैशी की पार्टी के जिलाध्यक्ष शहजाद खां का नाम भी शामिल था। पुलिस ने मंगलवार को सुबह दबिश देकर शहजाद खां को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन के जिलाध्यक्ष शहजाद खां की गिरफ्तारी का विरोध किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed