फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   medical store strike

मेडिकल स्टोर पर लटके ताले, भटके लोग

Thu, 15 Oct 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Thu, 15 Oct 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
medical store strike
दवाओं की ऑनलाइन खरीदारी के विरोध में मेडिकल स्टोर्स संचालकों ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जिसके कारण मरीजों को दवाएं नहीं मिल सकी।
विज्ञापन



संयुक्त केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के दवा विक्रेता व व्यापारियों ने दवाओं की आन लाइन खरीदारी के खिलाफ फव्वारा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। केमिस्ट एसोसिएशन के ऑल इंडिया आह्वान पर चंदौसी में भी सभी दवा विक्रेताओं ने अपने मेडिकल स्टोर बंद रखे।


जिसके कारण डाक्टरों के पर्चे लेकर पहुंचे मरीजों व उनके तीमारदारों को दवाएं नहीं मिल सकी। जिससे मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को लंबे समय तक तकलीफ भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन



वहीं संयुक्त केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा की अगुवाई में फव्वारा चौक पहुंचकर ऑन लाइन फार्मेसी के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसे बंद किए जाने की मांग की। नगराध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने ऑनलाइन मेडिसिन शापिंग के नुकसान पर रोशनी डाली। इसमें संजय साहनी, सुधीर मल्होत्रा, राजीव मल्होत्रा, रानेश अरोरा,रिशी वर्मा, लवली वर्मा, मुकेश पांडेय, प्रशांत गुप्ता, निशांत गुप्ता, विपिन मेहरोत्रा, दिलीप नगीना, अमित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल,  दीपक, रतन वार्ष्णेय, मोहित राघव, प्रभात कृष्णा, तनु जैन, राहुल वैद्य, अजय अग्रवाल, विपिन आहूजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed