फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mahila se rape

महिला से रिश्ते के फूफा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 07 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
mahila se rape
rape
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेजा है। इस दौरान समाज के कुछ लोगों ने समझौता कराने की कोशिश भी की।
विज्ञापन


कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे 35 वर्षीय एक महिला शौच के लिए गांव बाहर जंगल में गई थी। वहां गांव के ही उसके रिश्ते के फूफा ने उसे दबोचकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देता हुआ भाग गया। महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। महिला का पति जब शिकायत करने पहुंचा तो ुिछ लोगों समझौता कराने की कोशिश करते हुए उसे तकरीबन तीन घंटे तक रोके रखा। 
विज्ञापन



बाद में पीड़िता का पति कुछ लोगों की मदद से उसे लेकर थाने पहुंचा। समझौता कराने वाले लोग भी थाने में पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने उन्हें फटकारते हुए पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक पूरनसिंह पुत्र गजराम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कुछ समय बाद दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह यादव ने घटनास्थल का मुआयना किया गया है। महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed