{"_id":"875a83d78e76ab39cad6ae85c99203df","slug":"maa-durga-murti-visarjan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धूमधाम से निकाली गई प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 अक्तूबर को मां दुर्गा अष्टमी पर आयोजित मां भगवती की 40वीं विशाल शोभायात्रा के सफल आयोजन के बाद रविवार श्री नवदुर्गा महोत्सव सेवा समिति के लोग मां भगवती की प्रतिमा विसर्जन करने अनूपशहर रवाना हुए। इससे पहले विसर्जन यात्रा में शामिल पदाधिकारियों ने छंगामल कोठी पर एक दूसरे पर रंग उड़ाकर होली खेली।
मां भगवती की जयकारे लगाए। विसर्जन यात्रा छंगामल कोठी से शुरू हुई। यहां से बाजार गंज, सर्राफा बाजार, सुनारो गली होती हुई मैंथा मार्केट पहुंचकर संपन्न हुई। समिति के कार्यकर्ताओं ने यहां मां भगवती, गणेश जी समेत 21 अक्तूबर को निकाली मां भगवती शोभायात्रा में शामिल सभी प्रतिमाओं को ट्रक में रखा।
जिन्हें अनूपशहर गंगा घाट के लिए लेकर रवाना हो गए। गंगा घाट में पदाधिकारियों ने विधि विधान से गंगा जल में प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया। इस अवसर पर समीर गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, नवनीत कुमार, कुशल मदान, अभिनीत माथुर, सनी गुप्ता, अक्षित अग्रवाल, कशिश कौशल आदि रहे।