{"_id":"572cf2774f1c1bbc4d5cd2fe","slug":"loot-in-junwaai","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों को घायल कर दो घरों में लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लोगों को घायल कर दो घरों में लूट
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Sat, 07 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के जुनावई कस्बे के बावरिया गिरोह ने गुरुवार की रात्रि कहर बरपाया। बावरिया गिरोह के सदस्यों ने दो घरों में लूटपाट कर तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया है। घटना की सूचना रात्रि में ही पुलिस दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन कोई हाथ नहीं आया। घटना की सूचना गुन्नौर कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र जुनावई में हाइवे किनारे स्थित अजयपाल सिंह यादव और उसके पड़ोसी रमेश कुशवाह के घर में बावरिया गिरोह ने धावा बोला। अजयपाल अपने घर के बाहर सो रहे थे। रात्रि में डेढ़ बजे करीब अचानक किसी के चीखने की आवाज आई। वह जाग गए।
उन्होंने देखा कि चार लोग हाथों में डंडे लिए जंगल की तरफ भाग रहे हैं। इसके बाद अपने घर के अंदर गए। घर की कुंडी कटी पड़ी थी। पचास हजार रुपये का माल चोरी हुआ है। इसी रात्रि में ही इनके पड़ोसी रमेश कुशवाहा के घर को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
रमेश कुशवाह के घर में घुसे बदमाशों ने उसके बेटे महीलाल के सिर में डंडा मारा। उसे बेहोश कर दिया। पास ही सो रही उसकी पत्नी जसोदा जब चीखी तो उस पर डंडे से कई वार किए। कान और नाक से जेवर खींच लिए। रमेश के दूसरे बेटे होरीलाल के सिर और पैर पर डंडे मारे।
तक तक पीटते रहे जब तक कि वे बेहोश न हो गए। बदमाशों ने 1.5 किलोग्राम चांदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये माल लूट लिया। तीनों घायलों को रात्रि में ही जुनावई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्साधिकारी मनोज कुमार ने प्राथमिक उपचार देकर अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
तीनों घायलों की हालत गंभीर है। गुन्नौर कोतवाली में अजयपाल की तरफ से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद पुलिस ने चार किलोमीटर दायरे में घेराबंदी। खेतों की खाक छानी पर गिरोह के सदस्य हाथ नहीं आए।