फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lagaya jaam

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के, लगाया जाम

Thu, 18 Aug 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 18 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
lagaya jaam
प्रदर्शन
इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है। अंतिम संस्कार करने जा रहे थे परिजनों ने बुधवार को शाम संभल-हसनपुर मार्ग पर कुरकावली के पास जाम लगा दिया। दो घंटे बाद सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन



कुरकावली निवासी अनिल कुमार सोमवार की शाम को घर से दोस्तों के साथ गया था।  मंगलवार को सुबह वह गंभीर अवस्था में संभल-रायसत्ती मार्ग पर खंदी में पड़ा मिला था। उसकी मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन


अनिल कुमार के चाचा जयवीर सिंह की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने बुधवार की दोपहर तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए परिजनों व वाल्मिकी समाज के सैकड़ों लोगों ने बुधवार की शाम को पांच बजे संभल-हसनपुर मार्ग पर कुरकावली चौराहे पर जाम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के साथ मुआवजे की मांग की। सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर नखासा पुलिस के साथ संभल कोतवाली पुलिस व पीएसी भी पहुंच गई। मौके पर पहुंचे सीओ अफसर अब्बास जैदी व वाल्मिकी समाज के क्षेत्रीय नेता प्रदीप सिरसवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। 
      

मैंने जाम लगाने वालों को समझा कर जाम खुलवा दिया। आर्थिक मदद के लिए जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
अफसर अब्बास जैदी, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed