{"_id":"57b4be7e4f1c1b77766ec48d","slug":"lagaya-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के, लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है। अंतिम संस्कार करने जा रहे थे परिजनों ने बुधवार को शाम संभल-हसनपुर मार्ग पर कुरकावली के पास जाम लगा दिया। दो घंटे बाद सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
कुरकावली निवासी अनिल कुमार सोमवार की शाम को घर से दोस्तों के साथ गया था। मंगलवार को सुबह वह गंभीर अवस्था में संभल-रायसत्ती मार्ग पर खंदी में पड़ा मिला था। उसकी मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
अनिल कुमार के चाचा जयवीर सिंह की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने बुधवार की दोपहर तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए परिजनों व वाल्मिकी समाज के सैकड़ों लोगों ने बुधवार की शाम को पांच बजे संभल-हसनपुर मार्ग पर कुरकावली चौराहे पर जाम लगाया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के साथ मुआवजे की मांग की। सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर नखासा पुलिस के साथ संभल कोतवाली पुलिस व पीएसी भी पहुंच गई। मौके पर पहुंचे सीओ अफसर अब्बास जैदी व वाल्मिकी समाज के क्षेत्रीय नेता प्रदीप सिरसवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
मैंने जाम लगाने वालों को समझा कर जाम खुलवा दिया। आर्थिक मदद के लिए जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
अफसर अब्बास जैदी, सीओ।